Monday, June 13, 2011

जन्म कुंडली में द्वितीयेश की महादशा!

         महादशा के फलों की व्याख्या  में आज मै द्वितीयेश यानि द्वितीय भाव के स्वामी की महादशा के फलों की व्याख्या करूँगा! द्वितीय भाव सम माना जाता है! सम का अर्थ है न अच्छा न बुरा! इस भाव का स्वामी अपनी स्थिति के अनुसार फल देता है! यानी कुंडली में जहाँ वह स्थित है उसके अनुसार फल देता है! यदि ग्रह दो राशियों का स्वामी हो तो इस भाव का स्वामी अपनी दूसरी राशी (जिस भाव में उसकी दूसरी राशी पड़ती  हो!) के स्वामित्व के अनुसार फल देता है! यह सामान्य नियम है! परन्तु यह नियम ग्रहों के फल के वर्णन के लिए है! जैसे मान ले की मेष लग्न है, तो मेष लग्न में द्वितीय भाव का स्वामी शुक्र होगा! शुक्र की दूसरी राशी सप्तम भाव में पड़ती है! अब शुक्र सप्तम भाव के अनुसार फल देगा!  जीवन भर शुक्र का फल सप्तमेश के रूप में ही मिलेगा!

         महादशा का फल ग्रह के अनुसार नहीं प्राप्त होता है! दशा का फल भाव के अनुसार ही मिलता है! ग्रह अच्छे या बुरे हो सकते है! परन्तु भाव हमेशा एक सा रहता है! जैसे कोई ग्रह किसी लग्न के अच्छा है तो वही ग्रह दुसरे लग्न के बुरा हो सकता है! ग्रहों का अच्छा या बुरा होना स्थिति के अनुसार है न की भाव के अनुसार! यदि ग्रह स्वराशी,उच्च, मुल्त्रिकोनादी हो या क्षेत्र सम्बन्ध बना रहा हो तो अच्छा है और वह अच्छा फल देगा! अन्यथा बुरा फल देगा! यदि ग्रह अच्छा सिद्ध हो रहा हो तो यह जरुरी नहीं है की वह अपनी दशाकाल में अच्छा ही फल दे! यदि वह बुरे भाव का स्वामी है तो दशाकाल के दौरान बुरा फल ही देगा! उदहारण स्वरुप मेष लग्न में शुक्र यदि उच्चादी होकर शुभ सिद्ध हो रहा है तो वह व्यक्ति भूमि, भवन,वस्त्र, वाहन,पत्नी,भोग-विलाश,सांसारिक सुख, ऐश्वर्य आदि का शुभ फल ही देगा! परन्तु जब शुक्र की महादशा काल आरंभ होगी तो द्वितीय भाव सम्बन्धी अशुभ फल प्राप्त होने लगेंगे! अस्तु!
     
        दशा के दृष्टिकोण से द्वितीय भाव अशुभ गिना जाता है! इसका कारन यह है की द्वितीय भाव मारक भाव है! मारक भाव का मतलब है मृत्यु देनेवाला! अब मृत्यु से बढ़कर भला अशुभ और क्या हो सकता है! अतः द्वितीय भाव का स्वामी दशाकाल के दौरान अशुभ फल ही देगा! 

         द्वितीय भाव वाणी,कुटुंब,शासन,सत्ता,मंत्रिमंडल,उच्च शिक्षा,बंधन,परिवार,मुख,चेहरा,व्यक्तित्व,मारक, अचल संपदा,धन,संचित धन,चचेरा भाई/बहन,पत्नी की मृत्यु आदि का है! अब दशाकाल के दौरान द्वितीय भाव का स्वामी इन सभी मामलों में अशुभ फल ही देगा भले ही दशास्वामी शुभ ग्रह हो या अशुभ हो! इस भाव का स्वामी अपनी दशा में मृत्युतुल्य कष्ट देगा ! फल इस प्रकार होगा :- वाणी चिरचिरी हो जाएगी , परिवार और कुटुम्बियों से सम्बन्ध ख़राब हो जायेंगे, सत्ता में यदि हो तो सत्ताच्युत हो जायेंगे, शिक्षा में बाधा आयेगी, प्रतियोगिता में सफलता हाथ नहीं लगेगी, बंधन/जेल जाने की नौबत आ सकती है, भंयकर मानसिक वेदना होगी, सर में चोट/घाव हो सकता है, संचित धन खर्च होने लगेंगे, अचल संपदा संबंदी निर्णय बाद में गलत सिद्ध होंगे, चचेर भाई/बहन से विवाद होगा, पत्नी के कारन भरी कष्ट होगा या पत्नी को भरी कष्ट होग जिससे आप परेशां होंगे,मानहानी का भय सताता रहेगा, सगा से सगा भी (सहोदर) भी शत्रुवत व्यव्हार करने लगेगा, बदनामी होगी, कुल मिलकर द्वितीयेश की दशा जीवन की कठिन काल सिद्ध होगी! कोई भी उपाय कम नहीं करेगा! अस्तु!

         सलाह:- (१)   धैर्य धारण करे! यह आपके धैर्य की परीक्षा का समय है!

                      (२)   अपने हितैषियों की पहचान ही आपको उबार सकता है! जिन्होंने आपको पूर्व में मदद की 
                               है उनसे अपने संबधों को सुधारे!
                      
                       (३)   द्वितीयेश से सम्बन्धित लकरी से हवन नित्य प्रर्ति  करे!    


        नोट:-     द्वितीयेश  से संबधित रत्नों को धारण करना आ बैल मुझे मार वाली स्थिति पैदा करेगी! अतः रत्न            
                      धारण न करे! 

14 comments:

  1. santosh pusadkar

    आप ने जो बताया सही है. आप को धन्यवाद करता हू शुक का क्या उपाय करणा पडेगा.शुक्र की महादशा १३ ऑक्ट २००९ सुरु हो गायी है.कन्या लग्न कुंडली है. केतू दिव्तीय मै , शनी तृतीय ,गुरु पंचम बुध शुक्र.चंद्र सप्तम मै , रवी राहू अष्टम मै. मंगल नअवं मै है कोनसा रतन पाहणा पडेगा . कृपया मागदर्शन करे.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Priya Santosh,

      Der se jawab dene ke liye mujhe khed hai.

      Aapne apna dob.tob,pob nahi likha hai.Kundali ke details dekhane se pata chalta hai ki is samay shukra me surya ki antardasa chal rahi hai. Dono hi grah Uchchasth hai atah utam phal prapti ka samya hai. Parantu, dono ek dusare ke ghor shatru hai aur surya paap/vyarth ke kharch sthan ka swami hai. Atah is dauran kharch ke karan paresani barh jayegi. Surya pita ka karak hai atah pitaji ki sewa awahsya kare anyatha Rahu ke sath hone se grahan yog ban raha hai jo pitri sukh ke liye achchha nahi hai. Aap bilkul na ghabraye Shukra ki mahadasha Malavya namak Rajyog ka sarvotam phal awashya dega. Samay aarambh bhi ho chuka hai. Yah awashay hoga ki surya ki antardasha sthan tyag bhi karayegi jo ki shubh karyo ke liye hi hoga. Aapki shadi ho chuki hai ya nahi yah nahi pata. Lekin itana tai hai ki jab tak jivan sathi nahi aayegi bhagyoday nahi hoga karan yah hai ki shukra bhagyesh hokar dampatya bhav me uchchasth hai. atah upaay no:-

      1. Jivan sathi ka hona awashyak hai.

      2. Diamand dharan kare.

      3. Tatkaal labh ke liye shukrawar ko Gullar ki lakari se 108 bar " Om shun shukraay namah swaha !" mantra se havan kar de.

      My mob no - 08877694384, 08873428075

      Delete
  2. sir meri kundli ka birth time 6:49 hai 24march1986 ko mera janam hua hai mai abhi bahut perashan hu mujhe konsa vyapaar karna chaiye or konsha ratan phenna chaiye kripya meri smasya ka samadhan bataaye mera naam vikram mangal hai

    ReplyDelete
  3. sir meri kundali ka time 6:49AM hai vikram mangal

    ReplyDelete
  4. sir i want to contact u please tell me how i contact u

    ReplyDelete
  5. KANYA LAGNA MEEN RASHI
    1 HOUSE
    2 HOUSE - KETU
    3 HOUSE - SHANI HARSHAL
    4 HOUSE - VARUN
    5 HOUSE - GURU
    6 HOUSE -
    7 HOUSE - BHUDH SHUKRA CHANDRA
    8 house - SURYA RAHU
    9 house - MANGAL
    GURUJI MUZE MD KARNA HAI LEKIN NAHI HO RAHA HAI. MUZE KYA KARNA PDEGA JOB, ??? AUR AAP NE KAHA HAI SECOND HOUSE KA RATNA N DHARAN KARE

    ReplyDelete
  6. Name - Swapnil Baban Gadhave
    Birth Date - 28/04/1989
    Time - 9.53 am
    Place - Mumbai

    out of india (gulf country) 2 bar mai ja ke aaya, kam se nikala muje koi karan nahi tha isaliye, aur fix job karane ko muje milata nahi hai, job aana jana yesa kitana time chalega mera ? reply me plz

    ReplyDelete
  7. गुरूजी मेरा जन्म ३०/०८/१९६८ को रात्रि १०.४३ बजे जिला अशोक नगर मध्य प्रदेश में हुआ था मेरी वृषभ लग्न है और शुक्र में शनि की अन्तर्दशा चल रही है आगे नौकरी और परिवार और धन सम्पति में क्या स्थिति रहेगी

    ReplyDelete
  8. गुरूजी मेरा जन्म मुंबई मे २८ जुलाई १९७५ को सुबह ७.३६ का है. मेरी शुक्र महादशा चल रही है.मेरी कुंडली मे दुसरे घर मे शुक्र है. कृपया मार्गदर्शन करे. अभी मेरी शादी नही हुई है.

    ReplyDelete
  9. Pranaam Guruji, Mera Birth Time 24th Oct 1981, 18:48 Hai. Mera 2014 sey markesh ki antardasha Rahu ki mahadasha main chal rahi hai. Aur sabhi phal upar aapkey dwara batayey anusaar hi mil rahey hain. Yah antardasha September main Khatam hogi. Iss antardasha key baad Surya Ki antardasha hai. Kripya uskey aachey burey prabhav aur upay batayain.

    ReplyDelete
  10. Pranaam Guruji, Mera Birth Time 24th Oct 1981, 18:48 Hai. Mera 2014 sey markesh ki antardasha Rahu ki mahadasha main chal rahi hai. Aur sabhi phal upar aapkey dwara batayey anusaar hi mil rahey hain. Yah antardasha September main Khatam hogi. Iss antardasha key baad Surya Ki antardasha hai. Kripya uskey aachey burey prabhav aur upay batayain.

    ReplyDelete
  11. Hi jisane bhi likha hai yeh, Maine dvituyesh shukra ke haathon maar khaya hai, uski dasha mein, I faced immense bullying and ragging during shukra maarkesh dasha, but shukra gave me a lot of money also.

    ReplyDelete
  12. Main Chandra grahan dosh se peedit hun, at shukra ko maarak aur kendradhipati dosh Mila hai, shukra ne Meri aatma ko maaradala lekin muze tapsvi banaya.

    ReplyDelete
  13. Mera dob 20 nov 1973
    Pob durgapur (west bengal)
    Tob 9.20 am hai
    Aarthik roop se bahut pareshan hoon
    Guruji kripaya margdarshan karein

    ReplyDelete